एन आई एन,
पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ-2026 के तहत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएं हुईं । प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद और नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने संयुक्त रूप से किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. जगदीश सिंह नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया। सांसद अजय टम्टा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ये रहे प्रमुख परिणाम—
अंडर-14, 600 मीटर: कोमल पांडे (लोहाघाट) प्रथम, तनुजा भट्ट (पिथौरागढ़) द्वितीय, दिव्या (अल्मोड़ा) तृतीय।
60 मीटर: वंदिनी मेहता (लोहाघाट) प्रथम, वैशाली (द्वाराहाट) द्वितीय, बसंती (धारचूला) तृतीय।
लंबी कूद: बसंती (धारचूला) प्रथम, गायत्री (रानीखेत) द्वितीय, निशिता मेहता (पिथौरागढ़) तृतीय।
अंडर-19, 400 मीटर: सरिता (चंपावत) प्रथम, ललिता (अल्मोड़ा) द्वितीय, मीनाक्षी (सोमेश्वर) तृतीय।
1500 मीटर: अनीता (पिथौरागढ़) प्रथम, दिया (सल्ट) द्वितीय, सुनीता (जागेश्वर) तृतीय।
200 मीटर: अनुष्का (द्वाराहाट) प्रथम, सिमरन लोहिया (पिथौरागढ़) द्वितीय, सुहाना (रानीखेत) तृतीय।
3000 मीटर: गायत्री बिष्ट (रानीखेत) प्रथम, सुमन (लोहाघाट) द्वितीय, हेमलता (पिथौरागढ़) तृतीय।
जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत की 12 विधानसभाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली विधानसभा को सांसद ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।