पिथौरागढ़। महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार से सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिवसीय जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू हुआ। प्रतियोगिता में 245 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी और विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों की शुरुआत कराई।
पहले दिन मिनी व सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। मिनी बालक वर्ग में शौर्य गोबाड़ी ने विपिन सिंह को, जबकि मिनी बालिका वर्ग में जानवी बिष्ट ने भाविका भट्ट को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इसके अलावा रितिका बिष्ट, शिवानी बिष्ट, मानवी महर, देवांश देवलाल, अनिल धामी, अमन जोशी, सुजल कुमार, तेजस सिंह और विहान सिंह ने भी अपने मुकाबले जीते।
सब जूनियर बालिका वर्ग में भूमिका वल्दिया, गौरी ज्याला, श्रेया, मनीषा, अनुष्का महर, दीक्षा भट्ट और जानकी बोहरा ने जीत दर्ज की।