एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी में बिना वास्तविक मीटर रीडिंग के भारी-भरकम विद्युत बिल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के एसडीओ अनुज त्रिपाठी से मुलाकात की।लोगों ने बिलों की जांच कर समस्या के समाधान की मांग की। विक्रम दानू ने कहा कि कई उपभोक्ताओं को 50 से 80 हजार रुपये तक के बिल भेजे गए हैं। गरीब और सामान्य परिवारों के लिए इतनी बड़ी राशि जमा करना संभव नहीं है। 

उन्होंने वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर बिलों की जांच कर गलत बिल निरस्त करने और नए बिल जारी करने की मांग की। मनोहर टोलिया ने कहा कि मामला पूर्व में जनता दरबार और पत्राचार के माध्यम से मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के समक्ष भी उठाया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।







Share on Facebook Share on WhatsApp