एन आई एन,

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा पर आए गाजियाबाद निवासी पर्यटक ने ट्रैवल संचालक पर तय वाहन के बजाय दूसरा वाहन भेजने और अतिरिक्त धनराशि वसूलने का आरोप लगाया है। पर्यटक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पर्यटक प्रदीप कुमार के अनुसार उन्होंने पिथौरागढ़ से आदि कैलाश यात्रा के लिए 65 हजार रुपये में स्कॉर्पियो बुक की थी। आरोप है कि यात्रा के दौरान स्कॉर्पियो के स्थान पर बोलेरो उपलब्ध कराई गई। यात्रा पूरी होने के बाद उनसे 13 हजार रुपये का अतिरिक्त बिल लिया गया। इसके अलावा लिपुलेख तक ले जाने के नाम पर 10 हजार रुपये अलग से वसूलने का भी आरोप है। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसआई कुबेर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp