एन आई एन,

पिथौरागढ़। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को ऐतिहासिक सोरगढ़ किला (लंदन फोर्ट) पर्यटकों के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा। पर्यटन विभाग के अनुसार किला सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता और पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। 

इस दौरान स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले पर्यटक बिना प्रवेश शुल्क के किले का भ्रमण कर सकेंगे। पर्यटन विभाग ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp