एन आई एन,

पिथौरागढ़। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विकासखंड मूनाकोट परिसर में पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेनि.) ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। 

कार्यक्रम में 4 पूर्व सैनिक, 4 सैनिक विधवाएं और 3 आश्रित शामिल हुए। इस दौरान नायब सूबेदार जीवन सिंह (सेनि.) और हवलदार विपिन चंद्र जोशी (सेनि.) भी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp