एन आई एन,

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्तूबर को देहरादून के हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला गढ़ीकैंट में आयोजित ‘पीढ़ियों का कारवां’ कार्यक्रम में पिथौरागढ़ के भाष्करानंद जोशी को सम्मानित किया गया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। समाज कल्याण मंत्रालय एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जोशी का इस सम्मान के लिए चयन किया गया था।







Share on Facebook Share on WhatsApp