एन आई एन,

पिथौरागढ़। सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन अंडर-19 बालक फुटबॉल के फाइनल में लोहाघाट ने पिथौरागढ़ को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में लोहाघाट ने चंपावत को 2-0 और पिथौरागढ़ ने धारचूला को 5-1 से हराया। बालिका वर्ग में चंपावत ने पेनल्टी शूटआउट में पिथौरागढ़ को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

ट्रैक एंड फील्ड में 200 मीटर में आयुष तड़ागी, 100 मीटर में हर्षवर्धन, 600 मीटर में रोहन सिंह और ऊंची कूद में नमन कुमार प्रथम रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र दिए। प्रथम तीन स्थानों पर रहे खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से 800, 600 और 400 रुपये मिलेंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp