एन आई एन,

पिथौरागढ़। पशुपालन के जरिए लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में लोगों को 10 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित की गई है। जिला पशुधन अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि गो पालन, बकरी पालन , मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए पिछले 5 वर्षों में 10 करोड़ से अधिक की सहायता बांटी गई है।

ब्रायलर फार्म योजना में 244 लाभार्थियों को दो करोड़ गोट वैली योजना में 396 लाभार्थियों को 2.49 करोड़ मुख्यमंत्री पशुधन योजना में 437 लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि योजनाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp