एन आई एन,

पिथौरागढ़। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

धारचूला पुलिस ने राथी गांव में चेकिंग के दौरान हर सिंह धामी को दो लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, ऐचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी ने चेक बाउंस के मामले में वारंटी संजय प्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले चालक संजय प्रकाश को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp