एन आई एन,
पिथौरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड धारचूला परिसर में शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में हुए शिविर में 475 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में 18 जनप्रतिनिधियों और 65 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों के आवेदन कराए। वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और जॉब कार्ड सहित विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में प्राप्त 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसंवाद में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी और पंचायत भवन निर्माण से जुड़ी समस्याएं रखीं। एसडीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।

बाँस पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जिले के कनालीछीना, बरम , गणाई गंगोली, मूनाकोट पॉलिटेक्निक से पहुंचे विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यार्थियों ने अपने नवाचार पर प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे।