एन आई एन,
पिथौरागढ़। डीडीहाट की उप जिला अधिकारी खुशबू पांडे ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ थल सातशिलिंग सड़क का निरीक्षण किया । उन्होंने सड़क की दशा सुधारने के लिए इसी सप्ताह से कार्य शुरू करते हुए डामरीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता शशांक कुमार , सहायक अभियंता गोपाल गिरी मौजूद रहे।