एन आई एन,
पिथौरागढ़। सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में हुआ। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र की 12 विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल व युवा कल्याण परिषद सदस्य शंकर खड़ायत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहले दो दिनों में फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अंडर-19 फुटबॉल में सल्ट, अल्मोड़ा, लोहाघाट और धारचूला ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में धारचूला ने चंपावत को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पिथौरागढ़ ने लोहाघाट को 4-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।