एन आई एन,
पिथौरागढ़। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारीऔर उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्वीप टीम की बैठक हुई। बैठक में मतदाता जागरूकता और मतदान में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर स्वीप प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के जरिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए।
विशेष रूप से युवा, महिला, दिव्यांग और नए मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में स्वीप टीम के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।