एन आई एन,
पिथौरागढ़। में कुछ रोज पूर्व जीआईसी रोड में बाइक की टक्कर से घायल हुए 28 वर्षीय युवक गोविंद सिंह की हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुवानी के बोक्टा गांव के रहने वाले गोविंद को जीआईसी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी।
जिससे उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। उन्हें हल्द्वानी के विवेकानंद हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उनके गांव मुवानी लाया जा रहा है। जहां उनकी अंत्येष्टि होगी। गोविंद सिंह बिष्ट एमएससी बीएड थे। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे भाई थे। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पहले ही पंजीकृत कर लिया गया था। अब बाइक सवार के खिलाफ धारा 281 और 106 की धाराएं और बढ़ाई जाएगी।