एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोषागार के दोतालक कक्ष समेत विभिन्न कक्षों में रखे स्टांप, बहुमूल्य वस्तुओं और परीक्षा संबंधी सामग्री का निरीक्षण किया। 

मुख्य कोषाधिकारी दीपक जोशी ने कोषागार में रखी सामग्री और स्टांप का पूरा विवरण जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने दस्तावेजों और स्टांप आदि की गणना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोषागार में सुरक्षा एवं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।







Share on Facebook Share on WhatsApp