एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले की गणाई गंगोली क्षेत्र की बटगेरी पावर परियोजना में कार्य करने वाले सीनियर राजकुमार सिठ पर तलवार से हमला करने वाले जगदीश सिंह मेहता पर लगे आरोप न्यायालय में साबित हो गए है। जगदीश सिंह ने 5 मार्च 2025 को राजकुमार सिठ पर उस समय तलवार से हमला कर दिया था जब वह कार्यालय जा रहे थे। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्हें बागेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने आज मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद जगदीश सिंह मेहता को दोषी पाया, उसे 7 वर्ष के कठोर कारावास और ₹5000 अर्थदंड की सजा सुनाई। जगदीश को तीन अन्य धाराओं में भी सजा दी गई है। इस मामले में पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत ने की।