एन आई एन,
पिथौरागढ़। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में संदीक्षा परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं हृदय रोग परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमांडेंट महेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यशपाल मेहरा ने स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
डॉ. मेहरा ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने हृदय रोग के जोखिम कारकों और शुरुआती लक्षणों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में संदीक्षा उपाध्यक्षा प्रियंका प्रमाणिक, वाहिनी के अधिकारी और संदीक्षा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।