एन आई एन,
पिथौरागढ़। थल पुलिस ने भरण-पोषण संबंधी मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त दीपेश रावत निवासी लोहाकोट को बक्शी का तालाब (बीकेटी), लखनऊ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय पिथौरागढ़ में पेश किया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 125(3) के तहत न्यायालय ने गिरफ्तारी एवं वसूली वारंट जारी किया था। ₹5.15 लाख की भरण-पोषण राशि अदा नहीं करने पर वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में अ0उ0नि0 दिनेश शर्मा और हे0का0 राजेश कुमार शामिल रहे।