एन आई एन,

पिथौरागढ़। हल्द्वानी में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हॉस्टल की 13 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और सभी ने पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण और एक रजत समेत कुल 13 पदक जीते। अंडर-17 वर्ग में माया राय, जैनी, याशिका, अनुष्का, खुशी और रिया ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जबकि दिया ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में जया बिष्ट, कृष्णा, सलोनी, गोदावरी, भूमि थापा और अंशिका ने स्वर्ण पदक जीते।

बालिकाओं को खेल विभाग के अधीन प्रशिक्षक बबीता मेहता और सुनीता मेहता बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देती हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।







Share on Facebook Share on WhatsApp