एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला कस्बे में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए कोतवाली धारचूला पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील क्लैंप लगाकर चालान की कार्रवाई की।
पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।