एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी–मल्ला जौहार क्षेत्र से पशुधन लेकर लौट रहे भेड़ पालक लीलम, मामा होटल, रलगाड़ी और स्युनी के पास मोटर मार्ग बंद होने से मोहन सिंह, मोहन सिंह धामी, करन सिंह सहित कई भेड़ पालक करीब दो दिन से फंसे हैं। बताया गया कि मपांग के पास भूस्खलन, बारिश और अत्यधिक ठंड की चपेट में आने से करीब 70–80 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पशुधन की मौत से भेड़ पालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मपागं समेत प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीम भेजने की मांग की है। उन्होंने राजस्व और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम से मृत पशुओं का सत्यापन व पंचनामा कराकर प्रभावित भेड़ पालकों को नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की।







Share on Facebook Share on WhatsApp