एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर निगम सभागार में रविवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, पिथौरागढ़ मंडल का 13वां मंडलीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन की संयुक्त अध्यक्षता भास्कर सिंह धामी और नारायण चंद ने की। परिमंडलीय सचिव जगदीश सिंह रावत और अध्यक्ष राजपाल नेगी मुख्य अतिथि रहे। संचालन मंडलीय सचिव चरन सिंह बिष्ट ने किया। अधिवेशन में ग्रामीण डाक सेवकों ने विभागीय कार्यों से जुड़ी समस्याएं और मांगें उठाईं।
नई कार्यकारिणी में नारायण चंद अध्यक्ष, त्रिलोक सिंह और शिवानी जोशी कार्यकारी अध्यक्ष, ललित सिंह धामी और कर्ण बहादुर चंद उपाध्यक्ष, चरन सिंह बिष्ट मंडलीय सचिव, दौलत चंद, देवेंद्र सिंह चौहान, बिशन सिंह रम्तोली, सुरेश चंद्र और बलदेव भट्ट उपसचिव, हयात सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र भंडारी उपकोषाध्यक्ष, पूजा फर्स्वाण और दीपक चंद्र तिवारी संगठन सचिव तथा दया कृष्ण खर्कवाल लेखा परीक्षक चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की एकता, संगठन की मजबूती और ग्रामीण डाक सेवकों के हितों व अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।