एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली मेधावी रश्मि कोहली का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र के लोग गदगद हैं। तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
उनके पिता स्वर्गीय शंकर राम कोहली वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत थे। माता देवकी देवी गृहिणी है। रश्मि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।