एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग ग्राम पंचायत ओझमल्ला के राजस्व ग्राम गणाई निवासी आईटीबीपी की 24वीं वाहिनी में लेह-लद्दाख में तैनात जवान मनोज सिंह जेठी (38) का पीलिया के उपचार के दौरान निधन हो गया। जवान के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मनोज अपने पीछे माता-पिता, पत्नी जीवंती और दो पुत्रों अभिनव व वेदांश को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। पार्थिव शरीर को हल्द्वानी लाया गया, जहां आज चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने जवान के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।







Share on Facebook Share on WhatsApp