एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और नवाचार से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य थल ऋतिक पांडे रहे। प्रधानाचार्य हिमांशु समेत शिक्षकगण प्रकाश चंद्र पलड़िया, शुभम उपाध्याय, मनीष कालाकोटी, कमल किशोर, कल्पना रावत, ऋचा तिवाड़ी, अरविंद कुमार, कुलदीप सिंह माजिला और पंकज जोशी मौजूद रहे।