एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तरी कुमाऊं के वन संरक्षक चंद्रशेखर जोशी ने आज वन विभाग की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चंडाक में प्रस्तावित वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर स्थल देखा और केंद्र को केंद्रीय जू आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने इसी क्षेत्र में प्रस्तावित स्मृति वन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और यहां बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्कोट वन्य जीव अभ्यारण और बेड़ा में इको पार्क का भी निरीक्षण कर जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनअधिकारी आदित्य रत्न, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार और नेहा सौन मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp