एन आई एन,

पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी एसएसबी में शनिवार को जाली मुद्रा और साइबर ठगी के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। एसबीआई अधिकारियों ने करीब 90 कार्मिकों को जाली नोटों की पहचान, ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर ठगी के तरीकों की जानकारी दी।

फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और डिजिटल भुगतान में होने वाली ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। कार्मिकों से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल बैंक व साइबर प्राधिकरण को देने की अपील की गई।







Share on Facebook Share on WhatsApp