एन आई एन,

पिथौरागढ़। स्वच्छता सेवा अभियान-2026 के तहत पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के चंडाक (मोस्टामानू) स्थित 220/132 केवी उपकेंद्र की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जूट के थैले वितरित किए गए। 26 सितंबर को लगातार बारिश के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

लोगों से दैनिक जीवन में जूट के थैलों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की गई। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। जूट बैगों का वितरण मुख्य प्रबंधक भूपाल सिंह गैरा,कनिष्ठ अभियंता बबल सिंह , मयूर फुलेरा , अभिषेक, शिवकुमार पटेल द्वारा किया गया।







Share on Facebook Share on WhatsApp