एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पुल झूलाघाट पर पुलिस की एएचटीयू टीम, कोतवाली झूलाघाट और एसएसबी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा से आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई।
अभियान का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अवैध वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाना रहा। अभियान में एएचटीयू टीम के साथ झूलाघाट पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।