एन आई एन,
पिथौरागढ़। अशोक चक्र विजेता अमर शहीद बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर 26 सितंबर को उनके पैतृक गांव रावलखेत (गंगोलीहाट) स्थित स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। उनके बड़े भाई त्रिलोक सिंह और ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस दौरान परिजनों ने शहीद के नाम पर घोषित लिंक सड़क का निर्माण अब तक नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दशकों बाद भी सड़क का वादा धरातल पर नहीं उतर सका। पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।