एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई-2026 सत्र में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2026 कर दी है। क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ के सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी ने बताया कि नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के साथ पूर्व से नामांकित विद्यार्थी भी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्ययन केंद्रों में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों को अध्ययन प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देश, शैक्षणिक सुविधाओं और विश्वविद्यालय की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp