एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं, सुझाव एवं आवश्यकताएं सुनी गईं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों, लंबित विवेचनाओं, वारंटों के निष्पादन, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, नशा तस्करी, यातायात और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने थाना एवं शाखा प्रभारियों को अपराधों का शीघ्र अनावरण, प्रभावी विवेचना और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस दौरान माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।







Share on Facebook Share on WhatsApp