एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला की व्यास घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है। आदि कैलाश क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट आई है।
धारचूला की व्यास घाटी, दारमा घाटी के साथ ही मुनस्यारी के पंचाचूली और हसलिंग के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। आदि कैलाश क्षेत्र धीरे-धीरे बर्फ की सफेद चादर से ढकने लगा है। बर्फबारी शुरू होने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।
वहीं धारचूला समेत निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक बदले मौसम से सीमांत क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम के इस बदलाव से आदि कैलाश और आसपास के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सर्दी का असर और तेज हो गया है।