एन आई एन,

पिथौरागढ़। फार्मासिस्ट दिवस पर शनिवार को बेरोजगार फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष भरत कुमार की अगुवाई में रक्तदान किया। 

रक्तदान के बाद एक बैठक की गई जिसमें लोगों से आह्वान किया गया कि वे दवाओं का उपयोग प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की देखरेख में करें, जिससे मरीज को किसी प्रकार का दुष्परिणाम न झेलना पड़े। बैठक में दीपक पांडे, मनोज पंत, शंकर मेहरा, ललित मोहन, संजय बोरा, निशा चंद, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp