एन आई एन,

पिथौरागढ़। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज विवेकानंद विद्या मंदिर में नमामि भारतम वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम गायन से हुई। मुख्य वक्ता संदीप जोशी ने कहा कि वंदे मातरम सांस्कृतिक समृद्धि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र चंद ने विद्यार्थियों से मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया। प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताते हुए वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक दिनेश जोशी, जिला संघ चालक सदानंद जोशी , सह नगर संचालक होशियार सौन, विधायक बिशन सिंह चुफाल, प्रोफेसर बीएस गोबाडी, प्रोफेसर जीय सिंह ज्याला, प्रोफेसर डीएस पांगती, विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट गंगा सिंह बाफिला सहित 1350 लोग मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp