एन आई एन,
पिथौरागढ़। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार 26 सितंबर को जिले में कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।