एन आई एन,

पिथौरागढ़। केएनयू राइंका के प्रांगण में आयोजित 24 जनपद क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, लंबी कूद, त्रिकूद व चक्का फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संतुष्टि प्रथम, साक्षी द्वितीय व दीक्षा बिष्ट तृतीय रहीं। 400 मीटर में साक्षी प्रथम, तनुजा द्वितीय व रितिका मेहरा तृतीय रहीं। 3000 मीटर में तनुजा प्रथम, कंचन जोशी द्वितीय व अंकिता तृतीय रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुणाल सिंह प्रथम, अनुराग द्वितीय व इंद्र सिंह तृतीय रहे। 1500 मीटर में त्रिलोक सिंह प्रथम, कृष्ण बोरा द्वितीय व साहिल भट्ट तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आरती जोशी प्रथम, अनीता द्वितीय व साक्षी तृतीय रहीं। 200 मीटर में चंद्रकला प्रथम, बबीता द्वितीय रही। बालिका वर्ग की लंबी कूद में नितिशा प्रथम, चंद्रकला द्वितीय व दीप्ति गिरी तृतीय रहीं।
जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम डिगारी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए।