एन आई एन,

पिथौरागढ़। सप्ताह में 5 दिन कार्य, पुरानी पेंशन बहाली और परफॉर्मिंग इंसेंटिव की मांग को लेकर बैंक कर्मी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। लंबी हड़ताल को देखते हुए रिजर्व बैंक के निर्देश पर रविवार को बैंक खुले रखे जाएंगे ताकि लोग अपना लेनदेन कर सके। बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफीसर्स यूनियन के क्षेत्रीय प्रबंधक भरत दिगारी ने बताया कि फिलहाल बैंक कर्मी हड़ताल के फैसले पर कायम है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मी सप्ताह में 5 दिन कार्य लिए जाने , पुरानी पेंशन बहाल करने और परफॉर्मिंग इंसेंटिव दिए जाने की मांग उठा रहे हैं।

बैंकों की तीन दिन की हड़ताल से कारोबार पर खासा असर पड़ने की आशंका है। असर को कम करने के उद्देश्य से रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंकों को खुला रखने का फैसला लिया है। कल माह के अंतिम शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp