एन आई एन,
पिथौरागढ़। स्वच्छता ही सेवा और नमामि गंगे अभियान के तहत वन विभाग की गंगोलीहाट रेंज के अधिकारियों कर्मचारियों ने आज रामेश्वर घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग दिया।
सफाई अभियान में शामिल लोगों ने रामेश्वर मंदिर और घाट क्षेत्र में फैली कूड़े कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। अभियान में वन दरोगा दीक्षा पंत, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी लुंठी सहित तमाम कर्मचारी शामिल रहे।