एन आई एन,

पिथौरागढ़। थाना थल पुलिस ने शराब के नशे में परिजनों से मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पहली घटना में ग्राम थालगांव निवासी अजय कुमार अपने भाई कमलेश कुमार से मारपीट कर उत्पात मचा रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के बावजूद अजय कुमार आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी घटना में धामीगांव निवासी लीला भट्ट ने पड़ोसी सुभाष चंद्र भट्ट के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत की थी। थाने में बुलाए जाने पर सुभाष चंद्र भट्ट पुलिस के सामने ही उत्तेजित होकर फौजदारी पर आमादा हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उसे भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp