एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित द्वितीय अंतरविभागीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को द सॉइल स्ट्राइकर्स और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

पहले मुकाबले में ब्लॉक इलेवन ने 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन बनाए। जवाब में द सॉइल स्ट्राइकर्स ने चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 219 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग की टीम 163 रन ही बना सकी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 56 रन से मुकाबला जीता।







Share on Facebook Share on WhatsApp