एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरीनाग में आगामी 25 सितंबर को होने वाले प्रसिद्ध रात्रि मेले को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मेले में विभिन्न गांवों से पारंपरिक डोले रात्रि में बेरीनाग स्थित प्रसिद्ध नाग मंदिर पहुंचेंगे। इसी क्रम में खितोली गांव के ग्रामीणों ने डोला यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 25 सितंबर की रात ठीक नौ बजे खितोली स्थित मूलनारायण मंदिर से भव्य डोला बेरीनाग नाग मंदिर के लिए रवाना होगा।
ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं से रात नौ बजे से पहले मूलनारायण मंदिर परिसर में पहुंचने की अपील की है। डोला यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।