एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष दामोदर भट्ट की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 29 सितंबर को तय किए गए कार्यक्रमों के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। 

बैठक में संरक्षक लाल सिंह शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योतेंद्र सिंह खड़ायत, उपाध्यक्ष पार्वती भट्ट , प्रवक्ता चारु चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज राही, महासचिव हर सिंह वल्दिया सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp