एन आई एन,

पिथौरागढ़। अस्कोट में बलिदानी नायक खुशाल सिंह अधिकारी सेना मेडल की 17वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद खुशाल सिंह अधिकारी सेना मेडल आईटीआई परिसर में उनकी प्रतिमा और स्मृति पटल का अनावरण किया गया।

23 सितंबर 2009 को 13 राष्ट्रीय राइफल की घातक टीम के सदस्य के रूप में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में नायक खुशाल सिंह ने वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक संगठन और परिजनों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की माता भागीरथी देवी और पत्नी जानकी अधिकारी को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक बिशन सिंह चुफाल समेत पूर्व सैनिक, सैन्य अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp