एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला में एनएचपीसी धौलीगंगा परियोजना के पावर हाउस में कार्यरत सिविल संविदा कर्मियों को अगस्त का वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। नाराज एनएचपीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उदय सिंह धामी ने तपोवन स्थित परियोजना मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया।
उदय सिंह धामी ने कहा कि 18 सितंबर बीतने के बावजूद मजदूरों को अगस्त की पूरी मजदूरी नहीं मिली है। इससे राशन, बच्चों की फीस, दवा और किराया चुकाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र पूरा वेतन जारी नहीं किया गया तो यूनियन सदस्य हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।