
एन आई एन,
पिथौरागढ़। 9 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिक 72 वर्षीय नायक सुरेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार को पूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वर्ष 1974 में सेना में भर्ती हुए सुरेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और असम में 17 वर्ष तक सेवा दी।
आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। वर्तमान में 9 कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत उनके पुत्र नायक महेंद्र सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।