एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में रामलीला मैदान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 145 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल के निर्देशन और एसीएमओ डॉ. प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में संभावित टीबी व श्वसन रोगों की जांच के लिए 18 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। एक व्यक्ति का नमूना आगे की जांच के लिए भेजा गया।

इसके अलावा 84 लोगों का रक्तचाप और ब्लड शुगर जांचा गया। स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर 33 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर उपचार लेने के लिए जागरूक किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp