
एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला में शुक्रवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह बुदियाल, विशिष्ट अतिथि एसएसबी की 11वीं वाहिनी के निरीक्षक दीपक राजेश्वरी ने किया।
विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपना दम खम दिखाया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।