एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गेट मीटिंग आयोजित की गई। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवराज कन्याल ने किया।

गेट मीटिंग में मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायकों का ग्रेड वेतन 2800 रुपये किए जाने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने की मांग सरकार से की। इस दौरान वंदना भट्ट, प्रकाश जोशी, पंकज खोलिया, हेमा बिष्ट, सुरेश चंद्र भट्ट, मदन मोहन जोशी, गोपा जोशी, कल्पना, पारस कापड़ी सहित कई मिनिस्ट्रियल कार्मिक मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp